STORYMIRROR

Rashmi Sthapak

Classics

4  

Rashmi Sthapak

Classics

स्त्री और घर

स्त्री और घर

1 min
184

विक्षिप्त स्त्रियाँ

अक्सर घर से

निकाल दी जाती हैं

पर

घर उनमें से 

निकल नहीं पाता


फिर

सड़क पर ही

जन्म देती हैं 

ये बच्चों को

और

वहीं बसा लेती है

एक घर


क्योंकि

बहुत पुरानी 

बीमारी है स्त्रियों में

हर कहीं

घर बसा लेने की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics