STORYMIRROR

Shriram Yadav

Abstract Action Inspirational

4  

Shriram Yadav

Abstract Action Inspirational

सफलता

सफलता

1 min
276

सफलता क्या है ?

सफलता शुरुआत है। सफलता प्रारंभ है।

सफलता श्री गणेश है। सफलता संकल्प है। 

सफलता मन का विश्वास है ।

सफलता आस्था है। लगन है। मिशन है ।

सफलता सपने को सच करने का मुकाम है।

 

सफलता जीवन का आधार है ।

सफलता परिश्रम का परिणाम है।

सफलता सकारात्मक सोचने का तरीका है ।

सफलता लक्ष्य के प्रति जागरूकता है।

सफलता अंधविश्वास पर विजय है।

सफलता वैज्ञानिक दृष्टिकोण है।

सफलता अपने पर भरोसा जताने की परिणति है। 


सफलता संघर्ष है।सफलता उत्कर्ष है।

सफलता प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लड़ने का संकल्प हैं।

सफलता आत्मविश्वास है निरंतर प्रयास है।

सफलता जीवन में निष्काम काम करने का फल है

सफलता अपनों का प्यार स्नेह और बड़ों का आशीर्वाद है।

सफलता जीवन का कड़वा- मीठा अनुभव है।

सफलता धोखा खाने पर भी काम में डटे रहने का नाम है।


सफलता कभी भी हार ना मानने का पर्याय है।

सफलता असफलता के बाद का पड़ाव है।

सफलता खुद की अभिव्यक्ति है।

सफलता हारने पर तरीका बदल बदल कर

 काम करते रहने का नाम है।

 सफलता अपनी गलतियों में सुधार है।

सफलता तीव्र इच्छा, दृढ़ निश्चय है।


और अंत में सफलता जीवन का प्रसाद है।

 सफलता जीवन का प्रसाद है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract