STORYMIRROR

Shriram Yadav

Children Stories Inspirational

4  

Shriram Yadav

Children Stories Inspirational

वही लक्ष्य को पावत है  - - -

वही लक्ष्य को पावत है  - - -

2 mins
378

उठ मेरे प्यारे चल जल्दी, अब समय कहां जो बैठा है।

जो काम समय पर शुरु करै वही लक्ष्य को पावत है  

आलस करके जो है बैठा वह मंजिल कभी ना पावत है 

उठ मेरे प्यारे चल जल्दी, अब समय कहां जो बैठा है।


जो काम करे और ध्यान धरे जीवन में खूब संघर्ष करै

श्रम से सींचे अपना सपना साकार वही कर पावत है

 उठ मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है 


रह भाग्य भरोसे जो बैठा दूसरों पर नित ही दोष मढै असफल होवें

निज करनी से परिस्थितियों को क्यों कोसत है। 

उठ मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है


दृढ़ निश्चय करके तू मन में निज आत्मविश्वास बढ़ाओ तुम ।

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने पर भरोसा लाओ तुम । 

निरंतर प्रयास करै जो जीवन में, वही सफल हो पावत है ।

 उठ मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है।   


अपने अंदर तू झांक जरा,खुद की कमियों को ताक जरा।  

अपनी कमियां जो सुधार करै अपने मैं खुद बदलाव करै। 

सच है किसफलता के पथ पर वहही आगे बढ़ि पावत है 

उठे मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है। 


दूसरों के बहकावे में आकर , अपनों से जो है बैर करै। 

अपनों की बुराई में ही सदा अपना तू समय बरबाद किए।

अब जग में होत हंसी तोहरी ,अपना मुंह क्यों तू छुपावत है। 

उठ मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है।


अपनों से नित जो दूर रहै, है किसी की करता फिकर नही। 

सुख दुख में शामिल न होवे,तू अपना अस्तित्व गवांवतहै। 

जब विपति पड़ी अपने सिर पर फिर शीश पकड़ि क्यों रोवत है।   

उठ मेरे प्यारे चल जल्दी अब समय कहां जो बैठा है।



Rate this content
Log in