STORYMIRROR

Vandana Singh

Romance

4  

Vandana Singh

Romance

संभावना

संभावना

1 min
305

अंत में ये बचेगा कि 

कुछ नहीं बचेगा,

लेकिन उस कुछ नहीं में भी,

अगर कुछ बच पाया,

तो वो होगी एक संभावना,


तुम्हारा मेरे पास आकर

“एक कप चाय पिलाओगी ?” 

कहने की संभावना…

"चलो कहीं से घूम आए"

पूछने की संभावना..

"तुम्हारे खुले बाल, बड़ी बिंदी, हाथों में चूड़ियां और खुले पल्लू की साड़ी जंचती है"

सराहने की संभावना..

यूं ही कितनी संभावनाओं से लबालब हैं जिंदगी

क्या तुमसंग ये एक जन्म में पूरी होगी?

तो तुम संग अनगिनत जन्मों की संभावना..


तुम्हीं कहते हो ना कि जीवन

बस कुछ संभावनाओं के पूरे 

होने का इंतज़ार करना है,


तो समझ लो कि मैं अंत 

के बाद भी इसी संभावना की 

ताकता रहूँगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance