STORYMIRROR

VIJAY LAXMI

Classics

4  

VIJAY LAXMI

Classics

समय बड़ा बलवान है।

समय बड़ा बलवान है।

1 min
231

समय बड़ा बलवान है ये धन से अधिक मूल्यवान है,

भाई समय बड़ा बलवान है।।

जिसने इसकी कीमत नहीं जानी,वहीं समय से हारा है,

समय रेत की मुट्ठी है, हाथों से फिसलते जाना है।।

समय बड़ा बलवान है समय.........

आओ समय की तालिका बनाए, सबको इस पर चलना सिखाएं,

दुनिया में आगे बढना है तो हमको समय के साथ चलना है।।

क्योंकि....समय बड़ा बलवान है समय......

समय की कीमत श्री राम ने जानी,

मात-पिता की आज्ञा मानी,रावण था बड़ा अभिमानी,समय की चाल नहीं पहचानी।‌।

समय बड़ा बलवान है समय.....

राज-पट गवां डाला, भाईयों पुत्रों को मरवा डाला

,सब कुछ खत्म करवा डाला किसी की बात नहीं मानी।।

समय बड़ा बलवान है समय ......

दुर्योधन हुआ बड़ अभिमानी समय की चाल नहीं पहचानी

श्री कृष्ण को बंदी बनाने चला किसी बात नहीं मानी।।

समय बड़ा बलवान है समय.......

फिर युद्ध हुआ बड़ा भयंकर,सब भाईयों को मरवा डाला,

पांडव चले समय के साथ धर्म मार्ग पर क्योंकि समय की चाल को था पहचाना।।

समय बड़ा बलवान है समय......

श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता ज्ञान दिया,

विचित्र रूप दिखाया अपना समय को था कुछ पल ही रुकना।।

समय बड़ा बलवान है समय. .....

विजयलक्ष्मी का कहना समय है जीवन का गहना

समय के साथ चलो मेरे भाई समय को नहीं है व्यर्थ गवाना।

समय बड़ा बलवान है समय.....



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics