STORYMIRROR

VIJAY LAXMI

Inspirational

4  

VIJAY LAXMI

Inspirational

कब क्यों और कैसे

कब क्यों और कैसे

2 mins
961


हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं?

थोड़ी सी जानकारी कविता के माध्यम से बताते हैं

श्रम आंदोलन की शुरुआत हुई ऐसा बताते हैं

1908 में न्यूयॉर्क शहर में आंदोलन शुरूआत बताते हैं

15000 महिलाओं ने लंबे समय कार्य करने पर बहिष्कार किया ऐसा बताते हैं

हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं........

एक साल बाद अमेरिकन सोशलिस्ट पार्टी राष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है

1910 में जेटकिन नामक महिला कापेनहेगन में इंटरनेशनल कांफ्रेंस में आवाज उठाती है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार दे जाती है

हम अंतर्राष्ट्रीय........

17 देशों की 100 महिलाओं ने कांफ्रेंस में हिस्सा लिया ये बतलाते हैं

1911 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, स्वीटजरलैंड, जर्मनी में मनाते हैं

2011 में इसका शताब्दी आयोजन हुआ ऐसा बताते हैं

हम अंतर्राष्ट्रीय........

1975 में संयुक्त राष्ट्र में अधिकारिक रुप में शुरुआत हुई बताते हैं

1996 में अतीत का जश्न मनाओ, भविष्य की योजना बनाओ.'नारा दिया बतलाते हैं

महिलाएं समाज में, राजनीति में और अर्थशास्त्र में कहाँ तक पहुँची इस पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं

हम अंतर्राष्ट्रीय........

बैंगनी, हरा और सफेद - ये तीनों इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग हैं.ऐसा बतलाते हैं

1917 में रूस की महिलाओं ने रोटी और शांति की के लिए 4दिन विरोध किया ये भी बताते हैं

रूसी जार ने सत्ता छोड़ी महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया बतलाते हैं

हम अंतर्राष्ट्रीय.........

हम सब लैंगिक भेदभाव और असमानता को चुनौती दे जाते हैं

विजयलक्ष्मी सोचती है सभी अधिकार होने पर भी क्या हम समाज सुरक्षित रह पाते हैं

एक मां एक बहन,बेटी को कुछ निर्देयी नंगा नाच नचाते हैं

हम अंतर्राष्ट्रीय......

हम क्यों एक ही दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं

इस दिन महिलाओं को सम्मानित कर समाज में जागरूकता लाते हैं

आओ हम सब शपथ ग्रहण करके मां के चरणों में शीश नवाते हैं

सबसे बड़ा त्याग है मां का जिसके आगे सारे त्याग फिके पड़ जाते हैं

फिर हम कह सकते हैं आओ महिला दिवस मनाते हैं

महिला दिवस मनाते.....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational