STORYMIRROR

Nandita Majee Sharma

Abstract Classics Inspirational

4  

Nandita Majee Sharma

Abstract Classics Inspirational

*आत्मनिर्भर मनाओ होली*

*आत्मनिर्भर मनाओ होली*

1 min
413

जमी रंगों की जमकर टोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,

मन का जामा रंगों,मन की चोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,


ना विदेशी चमक देख मचलो,

विज्ञापनों के जाल से बचलो,

स्वदेशी को बनाओ हमजोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,

जमीं रंगो की जमकर टोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,


टेसुओं के रंगों मे रंग लो,

अबीर, गुलाल भी संग लो,

मेड इन इंडिया की लगाओ रोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,

जमीं रंगो की जमकर टोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,


भारत को महाशक्ति बनाओ,

विश्वभर में भारत के गुण गाओ,

स्वाभिमान की सजाओ रंगोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,

जमीं रंगो की जमकर टोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली......


जमीं रंगो की जमकर टोली,

आत्मनिर्भर मनाओ होली,

मन का जामा रंगों, मन की चोली

आत्मनिर्भर मनाओ होली.........


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract