शिक्षक एक दीपक है
शिक्षक एक दीपक है
शिक्षक एक दीपक है जो अपनी ज्ञान ज्योति से
हमारा जीवन को अलौकिक करते हैं
आते हैं जीवन के घोर अँधेरों में प्रकाश बनकर
और हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं।
जब धरती पे आए कोरा कागज़ थे हम
उस पर शिक्षक ही ज्ञान अमिट लिखवाते हैं
अपना संपूर्ण संचित ज्ञान धन देकर
अपने इस संसार से परिचय हमारा करवाते हैं।
समझाते क्या है कलम की ताकत
वर्ण, अक्षर, शब्द और भाषा का ज्ञान करवाते हैं
सही क्या है, गलत क्या है वो हमें समझाते
जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग हमें दिखाते हैं।
अपने असीम ज्ञान भंडार से अनपढ़ मिट्टी को
गढ़कर एक शिक्षक जीवन साकार करते हैं
हमें हमारी खूबियों से हमारा परिचय करवाकर
हमारे दोष निकालकर भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
कभी डाँटकर तो कभी प्यार से
तो कभी सखा बनकर हमारा मार्गदर्शन करते हैं
संघर्षों से लड़कर जीतना, नफ़रतों पर विजय पाना
ज़िन्दगी जीने के गुण हैं ये जो शिक्षक हमें सिखाते हैं।
माँ ने हमें जन्म दिया प्राथमिक शिक्षा दी,
किन्तु शिक्षक हमें जीवन जीने का आधार देते हैं
ज्ञान, ध्यान, धैर्य, बुद्धि प्रदान कर हमारे नज़रिए को
दुनिया को समझने के लिए एक विस्तृत आकार देते हैं।
अपना जीवन लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम हों
शिक्षक इतना योग्य हमें बनाते हैं
सदा सत्य मार्ग पे चलकर दुनिया में अपनी
एक अलग, अनोखी पहचान बनाना सिखाते हैं।
खुल जाता है जीवन में सफलता का द्वार
जब ज्ञान से मिटता है हमारे मन का अंधकार
जीवन पथ में जिसे मिल जाता योग्य शिक्षक का साथ
ज्ञान के प्रकाश उसका जीवन हो जाता उद्धार।
