STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

सलाम फौजियो

सलाम फौजियो

1 min
161

हम सब हैं घरों में,

खुशियां नव वर्ष की मनाते है,

कुछ दोस्तों के संग सभी

उत्सव सब मनाते हैं,

पर वो सरहद के रक्षक,

हमारे ही वो प्रहरी हैं,


कुछ याद उन्हें भी कर,

उनके त्याग को याद करें,

खुशियाँ हमें जो देने को,

हर पल कष्ट उठाते है,

चाहे कितनी भी ठंड हो,

या उनका भी उत्सव हो, 

डट कर वो अपने कर्तव्य पथ पर

खुशियाँ हमें देते जाते हैं,


प्यारे से उन वीर सैनिकों को,

प्यार भरा पैगाम है

तुम्हारे हर एक त्याग पर,

हम करते सलाम हैं,

तुम्हारे हर एक पल पर,

हम सबका साथ है,

दूर बहुत हो तुम सब हमसे

पर हम सबके खास हो।।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action