STORYMIRROR

ANKIT KUMAR

Tragedy

4  

ANKIT KUMAR

Tragedy

सियासी गुर्गे

सियासी गुर्गे

1 min
229

मुक्त गगन के पंछी थे

हमे रहना था आज़ाद,

इन सियासी गुर्गों ने, 

हमे कर डाला बर्बाद।


मंदिर टूटा मस्जिद टूटा

टूटे है सभ्य मुशायरे,

इनके स्वार्थी जुमलों से

बंट गए हैं ईद दशहरे।


कभी राम नाम कभी पैगंबर

की करते रहते हैं बातें,

असहाय भूखे मनुष्यों का

जिक्र कभी न लाते।


बस सिंहासन का मोह इन्हें

है ये सत्ता के ठेकेदार,

पलक झपकते कर देते हैं

भीषण बंटाधार।


लोकतंत्र का पर्व मनाकर

करते हो जनता पर घात,

संवैधानिक मर्यादाओं को भी

कर देते हो क्षत विक्षत।


याद रखो ऐ धोखेबाजों

ये है जनता की सरकार,

इसी तरह अगर चला यहां सब

तो कर देंगे तेरा तिरस्कार।


कभी निर्भया, कभी प्रियंका

है भेंट बलि की चढ़ जाती,

तुम्हें राजनीति करते हुए

क्या तनिक भी शर्म नहीं आती।


गाँधी नेहरू पटेल सुभाष

की तस्वीरें लिए फिरते हो,

उनके आदर्शों की फिर

क्यों प्राण घोंटते फिरते हो।


बदलो तुम इस रवैये को

अब तो होने दो देशोत्थान,

राम रहीम की शिक्षा का

अब तो कर लो तुम सम्मान।


72 वर्ष है बीत गए

होकर अंग्रेज़ों से आज़ाद,

ऐ राजनीति अब तो कर दे

इस स्वर्ण पंछी को भी आबाद।


मुक्त गगन के पंछी थे

हमे रहना था आज़ाद,

इन सियासी गुर्गों ने

हमे कर डाला बर्बाद।


এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi poem from Tragedy