STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Classics

4  

Arunima Bahadur

Classics

शिव भजन

शिव भजन

1 min
356

मैं तो भोले के रंग में रंग गयी रे।

मैं तो चरणन में ही रम गयी रे।।

जय भोले भंडारी, जय भोले भंडारी।


तुझ पर ही मैं वारी, तुझ पर ही मैं वारी।।

जय अखंड व्रत धारी, जय त्रिलोक त्रिपुरारी।।

मैं तो भोले.......


जय शशिशेखर प्यारे, तुम हो नाथ हमारे।

नित नित भजे तुम्हे ही, हे त्रिलोचन प्यारे।।

मैं तो....


एक अर्ज ये सुनना, करुणा मन मे भरना।

न हो झोली खाली, जो हो कृपा तुम्हारी।।

मैं तो भोले.......


आज तीत का व्रत है, दरश दिखाने आओ।

आशीष दे हम सबको, झोली सबकी भर जाओ।।

मैं तो...


जब अंत समय भी आये, गौरा संग तुम आना।

चरणों मे अपने समाकर, शिवलोक तुम ले जाना।।

मैं....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics