STORYMIRROR

Kamal Purohit

Classics

3  

Kamal Purohit

Classics

शिक्षा पर

शिक्षा पर

1 min
235

शिक्षा है धन से बड़ी, कहते लोग महान

शिक्षा जिसके पास है, होता वो धनवान।


ज्यों शिक्षा का हो रहा, सोने जैसा भाव

ज्ञान मिलेगा एक दिन सवा लाख में पाव।


पैसे से मत तौलिए, शिक्षा का यह ज्ञान

भारत में गुरुकुल सदा, मुफ्त दिए थे दान।


शिक्षा से समृद्धि यहाँ, शिक्षा करे विकास

बिन दौलत ही आत ये, बुद्धिमान के पास।


शिक्षा बन राजा यहाँ, पल में होते रंक

शिक्षा से निर्बल यहाँ, बन जाता अपशंक।


शिक्षा से ही चाकरी, शिक्षा से सब काम

शिक्षा बिन होगा नहीं जग में तेरा नाम।


शिक्षा संग संस्कार को, जिसने लिया मिलाय

ऐसे सज्जन ही सदा, सबके मन को भाय।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics