STORYMIRROR

Manjul Manzar Lucknowi

Tragedy

3  

Manjul Manzar Lucknowi

Tragedy

शिक्षा को ही व्यापार बना डाला

शिक्षा को ही व्यापार बना डाला

1 min
378

विद्या के मंदिर को लोगों ने बाजार बना डाला

डोनेशन का खेल खेलकर कारोबार बना डाला।

विद्या के मंदिर....।


ड्रेसेज किताबें जूते मोज़े सब कुछ वो बेचते हैं,

दाम दोगुना लेकर अभिभावक का खून चूसते हैं

लूट ठगी करके शिक्षा को ही व्यापार बना डाला,

विद्या के मंदिर....।


इन सबके अतिरिक्त चल रहा एक और भी ऐसा खेल

ट्यूशन नहीं पढ़ा तो टीचर कर देंगे उस विषय में फेल।

धनलोलुप कीड़ों ने इसको बदबूदार बना डाला,

विद्या के मंदिर....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy