STORYMIRROR

Nitu Rathore Rathore

Romance Inspirational

3  

Nitu Rathore Rathore

Romance Inspirational

शीश महल

शीश महल

1 min
176

मेरे मन को झीलों में खिलता इक नील कमल रखना

बनाकर तुम मेरी ख्वाहिशों का एक शीश महल रखना।


मुझे कान्हा सा करना प्रेम राधा सी मैं बन जाऊँ

जो चलती अभी साँसे तू उनकी प्रीत सफल रखना।


लगाना दिल भी जरूरी था तो दूर रहना भी जरूरी है

जुड़ी हैं प्रीत तुमसे , प्रीत की सब रीत सरल रखना।


तुम्हें मांगा नहीं तुमसे लुटाने प्यार आई हूँ

यकीं इतना अभी रखना मेरे तू ईश सकल रखना।


मैं शहजादी तेरे दिल की तू शहजादा हैं गज़लों का

"नीतू" लिखती रहेगी तू संभालकर गीत गज़ल रखना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance