STORYMIRROR

Ms. Nikita

Classics Inspirational Others

4  

Ms. Nikita

Classics Inspirational Others

शब्द

शब्द

1 min
104

शब्द से मानव

शब्द से दानव

शब्द से इच्छा

शब्द से अनिच्छा 


शब्द ही धर्म

शब्द ही धार्मिक

शब्द ही मरहम

शब्द ही मार्मिक


शब्द से प्रेम

शब्द से प्रेमी

शब्द से घृणा

शब्द से घृणित


शब्द ही शांति

शब्द ही क्रांति

शब्द ही सटीक

शब्द ही प्रतीक


समझ शब्द की

पूर्ण निसार

मानव कर सकता

कल्याण

अगर करे वो

शब्द सम्मान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics