STORYMIRROR

Aishani Aishani

Fantasy

4  

Aishani Aishani

Fantasy

शब्द की परिभाषा..!

शब्द की परिभाषा..!

1 min
241

आप जानते हैं,

शब्द की परिभाषा ..?

आप सोच रहे होंगे

ये क्या पागलपन है..!


शब्द की परिभाषा

हर वो इंसान जनता ह

जो भिज्ञ है,/ प्रज्ञ है,

और आप मुझे...,

पर नहीं..!


मेरी शब्द की परिभाषा

आप से इतर

शब्द मेरे लिए

एक पवित्र नदी है...!


ठीक वसे ही

जैसे आप के लिए गंगा ..!

जिसकी दो बूँद

मृत्यु शय्या पर पड़े

व्यक्ति को मोक्ष

और...

अपावन को पावन करती है ;


पूजा में अनिवार्य

गंगाजल की तरह

मेरे लिए शब्द है..!

जो सदैव प्रवाहित है

उसमे कोई भी भाव

हर्ष../ शोक../ द्वेष,../ प्रेम

या फिर कुछ भी....

मेरी मोटी बुद्धि न

शब्द को यूँ ही

परिभाषित किया।


आप बताइये

आपने शब्द को

कैसे परिभाषित किया...? 

ये है मेरी परिभाषा

और आपकी...?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy