STORYMIRROR

Barsha Mallik

Romance

4  

Barsha Mallik

Romance

शायद वह इश्क नहीं था

शायद वह इश्क नहीं था

1 min
250

मुझे अभी भी याद है

हां पर शायद वह इश्क नहीं था

तुम भी तो मुझे देख रहे थे

लेकिन मैंने मेरी नजर तुमसे चुरा लिया था।

फिर भी यह प्यार नहीं था।


मुझे पता है कि

शायद यह इश्क नहीं था पर....

ना जाने क्यों में अभी भी कहीं न कहीं

तुम्हें मेरी जिंदगी में एक बार

मिलने के लिए बहुत बेताब हूं।


शायद वह इश्क नहीं था

बल्कि वह एक आकर्षण था जो

मुझे तुम्हारी तरफ आकर्षित कर लिया था ।


शायद वह इश्क नहीं था

क्योंकि यदि वह ही इश्क था तो

मुझे तुमसे यह जिंदगी एक बार और जरूर मिलाती।


शायद वह इश्क नहीं था

यह तो वह शाम की वह रात थी

जो कभी सुबह से नहीं मिल पाई।

यह तो वह नदी की वह लहरें थी 

जो कभी समंदर से नहीं मिल पाई।


शायद वह इश्क नहीं था।

शायद वह इश्क नहीं था।


जय जगन्नाथ।

।।जय हिन्द।।

।।जय भारत।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance