सबक
सबक
जन्म लेना बड़ी बात नहीं
जन्म को सार्थक बनाना बड़ी बात है
लड़खड़ाकर गिरना बड़ी बात नहीं
गिरकर संभलना बड़ी बात है
अंगुली पकड़कर चलना बड़ी बात नहीं
चलना सीख जाना बड़ी बात है।
बचपन में थे लोग पूछते की
क्या बनोगे होकर बड़ा
क्युकी आगे होगा
तुम्हारे सामने जीवन खड़ा
लेकिन बोल देना की डॉक्टर बनूंगा
बड़ी बात नही
डॉक्टर बन जाना बड़ी बात है।
पढ़ाई करते वक्त नहीं सोचा था की
पढ़ना क्या है और क्यू
ये बड़ी बात नही
पढ़ाई को सार्थक बनाना बड़ी बात है।
माता पिता ने हमे बड़ा किया
उन्होंने हमारे प्रति बहुत संघर्ष किया
अच्छे संस्कार सिखाए
अच्छे संस्कार सीखना बड़ी बात नही
अच्छे संस्कारों के साथ माता पिता की
सेवा करना बड़ी बात है।
जीवन तो गुजार लेते है हर कोई
बहुत कुछ हासिल कर लेते है हर कोई
सब कुछ हासिल कर लेना बड़ी बात नही
आपने कितनी खुशियां दिलाई जरूरतमंदों को
ये हासिल कर लेना बड़ी बात है
लाख कमा लो धन दौलत
लाख बना लो महल
बड़े से बड़े पद कर लो हासिल
वो धन दौलत , महल, बड़ा पद
हासिल करना बड़ी बात नही
जब दुनिया से हो जाऊ बिदा
तो दुनिया नम आंखों से करे बिदाई
ये बड़ी बात है, ये बड़ी बात है।