STORYMIRROR

Chandan Kumar

Inspirational

4  

Chandan Kumar

Inspirational

हम भारत मां की संतान हैं

हम भारत मां की संतान हैं

1 min
1.7K

बड़े सधे इंसान हैं,

हम भारत मां की संतान हैं !

विवेक का मुझे ज्ञान है,

गंभीरता मेरा परिधान है!!


हम भारत मां की संतान हैं,

बड़े सधे इंसान हैं !


बड़े बड़े मनीषीयों से,

पुलकित होता मेरा जहां है !

मां की कोख में ही पला

हमपे ख़ुदा का बड़ा वरदान है !!


हम भारत मां की संतान हैं,

बड़े सधे इंसान हैं !


हर दिन होता नया विहान है,

नई शुरुआत से जीता जहान है !

विज्ञान को बनाया वरदान है,

विश्व को देता अजूबा ज्ञान है !!


हम भारत मां की संतान हैं,

बड़े सधे इंसान हैं !


हर समस्या का समाधान है,

इसका मुझे भरपूर ज्ञान है!

मुझपे टिका विश्व का विज्ञान है,

सचमुच भारत विश्व का वरदान है !!


हम भारत मां की संतान हैं,

बड़े सधे इंसान हैं !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational