STORYMIRROR

Chandan Kumar

Inspirational

4  

Chandan Kumar

Inspirational

ख़ुद से मुहब्बत करोगे

ख़ुद से मुहब्बत करोगे

1 min
952

ख़ुद से मुहब्बत करोगे

मुनाफे के मज़े लोगे

ख़ुद में उमंग भरोगे

भरोसे के संग चलोगे


ख़ुद से मुहब्बत करोगे

मुनाफ़े के मज़े लोगे 


दुश्मन से जब मिलोगे

ख़ुशी से तुम खिलोगे

जहां में ख़ुशी बांटते रहोगे

बवाल तुम काटते रहोगे 


मुनाफ़े के मज़े लोगे

ख़ुद से मुहब्बत करोगे 


जीने की ललक पैदा करोगे

हर एक में तुम जिंदा रहोगे

एक मिशाल तुम कायम करोगे

ऐसा विश्वास ख़ुद में तुम भरोगे


मुनाफ़े के मज़े लोगे

ख़ुद से मुहब्बत करोगे


सुरज़ का भी सर ऊंचा उठेगा

हिमालय भी तुम पर गर्व करेगा

कन्याकुमारी भी तेरे गले लगेगा

काश्मीर भी तुझसे आ मिलेगा


मुनाफ़े के मज़े लोगे

ख़ुद से मुहब्बत करोगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational