STORYMIRROR

Debabrata Mishra

Action Others

4  

Debabrata Mishra

Action Others

सावधान

सावधान

1 min
365

आनेवाला वक्त रौंदने वाला है

हर ख्वाब-ख्वाहिश को विध्वस्त कर

छोटी छोटी सपनों को तोड़ने वाला है,


खुद की तैयारी कर लो वक्त के साथ

सावधान हो जाओ ए-जिन्दगी

तुम्हें मौत नहीं जीवन ही मारने वाला है, 


तुम हकीकत से मोहब्बत कर लो

अकेले आए थे अकेला ही जीओगे

सारा संसार तुमसे दूरियां बनानेवाला है, 


खबरदार जिन्दगी से रहना तुम

आसान समझना मुश्किल है यहाँ

यह तुम्हारा हर घड़ी इम्तिहान लेने वाला है, 


नारी हो या हो पुरुष आंसू सभी के है

इनसान बनने की धारा खत्म कर

शायद हर कोई शैतान बननेवाला है, 


रब को मानो या ना मानो तुम

उनसे हो उनके ही है सारा बह्माण्ड

मोह माया सब झूठ साबित होनेवाला है॥ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action