STORYMIRROR

Amita Mishra

Drama

4  

Amita Mishra

Drama

साम्राज्य

साम्राज्य

1 min
235

मन का कितना विस्तृत साम्राज्य है

जब कोई मन पे राज करता है तो

वो उस साम्राज्य का अधिपति बन जाता है

मन वैसे ही चलता है जैसा वो चाहता है


लोग लड़ते रहे जमीन पे हुकूमत करने

दिल की जमीं पे जो राज किया वही राजा है

जब आप किसी राज्य में किसी देश में अपना

साम्राज्य स्थापित करते है तो सिर्फ लोगो के तन

पे आप राज करते है लेकिन जब आप लोगो के 

मन पे राज्य करते है तो उनका तन मन सब पे राज्य करते है।


राजा राम श्री राम का राम राज्य जिन्होंने दिलो पे राज किया

श्री कृष्ण की द्वारिका नगरी जहां कण कण में प्रेम रमता है


हो सके तो तन पे नही लोगो के मन मे अपना

साम्राज्य स्थापित करें।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama