STORYMIRROR

Dr Reshma Bansode

Fantasy Others

4  

Dr Reshma Bansode

Fantasy Others

साम्राज्य

साम्राज्य

1 min
294

छोटा सा एक सपना था,

बनाना एक साम्राज्य अपना था।

छोटी सी दुनिया बसानी थी,

खुशहाली में जीना था।


एक राजा की रानी बनने की चाह थी,

अपनी दुनिया बसाने का ख्वाब था।

छोटा सा साम्राज्य बनना था,

खुशहाली में जीना था।


राजा के संग रहना था,

सारा जीवन समर्पित करना था।

अपने साम्राज्य के रक्षण हेतु,

हर पल जीना मरना था।


हर खुशियों को संग महसूस करना था,

हर इंतिहा में साथ रहना था।

छोटा सा एक सपना था,

बनना एक साम्राज्य अपना था।


राजा की आंखों में बसना था,

उसको सम्पूर्ण समर्पित होना था।

उसकी हर धड़कन में

अपनी धड़कन को सुनना था।

उसकी सांसों में बस जाना था, 

उसकी राहों को आसान बनाना था।

साथ रहकर उसके अपने, साम्राज्य को बढ़ाना था।


छोटा सा एक सपना था,

बनाना एक साम्राज्य अपना था।

एक छोटी सी दुनिया बसानी थी ,

खुशहाली में जीना था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy