STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational Children

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Inspirational Children

साबरमती के संत

साबरमती के संत

1 min
275

शांति और अहिंसा के हमेशा दूत थे साबरमती के संत।

जिन्होंने हिंसा के बिना ही कुरीतियों का किया था अंत।


सहयोग और सद्भाव में ही करते थे वे असीम विश्वास।

अपना काम स्वयं ही करते थे, न थी किसी की आस।


छुआ छूत और ऊंच नीच का हमेशा करते रहे विरोध।

निश्चय करके दूर किया, चाहे कितने भी आए अवरोध।


सादा जीवन जीवन जीने को देते थे सदैव प्राथमिकता।

दूसरों को ही खुशी देने में अपार सुख था उन्हें मिलता।


अहिंसा ही सर्वोपरि रहे हमारे लिए, चाहे शत्रु हिंसा करे।

अहिंसा ही सही ये पाठ पढ़ाओ, आगे हिंसा करे तो डरे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama