STORYMIRROR

Krishna Bansal

Drama Romance Classics

4  

Krishna Bansal

Drama Romance Classics

रिश्तों की परिभाषा

रिश्तों की परिभाषा

1 min
329

सबसे सुरक्षित, 

बिन स्वार्थ का रिश्ता 

माँ-बाप का।


सबसे अच्छा 

मन से मन का रिश्ता 

माँ-बेटी का।


अतुल्यनीय रिश्ता बाप-बेटी का।


स्नेह भरा रिश्ता भाई-बहन का,

सानिध्य पूर्ण रिश्ता दो बहनों का,

प्रेम भरा रिश्ता दो भाईयों का।


ठोस को द्रव्य कर देने वाला,

रोम रोम को आन्नदित 

कर देने वाला 

बहुत ही खूबसूरत रिश्ता

प्रेमी-प्रेमिका का।


प्यार व ज़रूरत पर 

आधारित रिश्ता पति-पत्नी का।


जिस रिश्ते से बढ़ कर 

कोई रिश्ता नहीं 

जान से भी प्यारा रिश्ता 

अपने बच्चों का।


ईर्ष्या भरा रिश्ता 

पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों का।


अति घनिष्ठ रिश्ता दोस्तों का,

और दोस्त, अगर बचपन का हो 

तो और भी गहरा।


सबसे बदनाम व बेसुरा रिश्ता 

सास बहू का,

ननद भाभी का।


हर रिश्ते का अलग जुड़ाव

हर रिश्ते का अलग रख रखाव।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama