STORYMIRROR

ऐसा होता है !

ऐसा होता है !

1 min
26.3K


इस दुनिया में ही तो ऐसा होता है

आख़िर कब इस दिल का सोचा होता है

जो झूठे है वो ही पाते है आदर

सच्चे लोगों से ही धोखा होता है !


मौत नही आती है मुर्दा लोगों को

ज़िन्दा लोगों का ही मरना होता है

झूठ धड़ल्ले से बोला जाता है पर

सच्चाई के मुँह पर ताला होता है !



सीधी बात जुबां पर रखता हूँ लोगों

जो सच्चा है वो तो सच्चा होता है

सच तो कड़वा होता है ये जान लिया

झूठ 'लकी' अब देखो कैसा होता है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama