STORYMIRROR

कामयाबी सिर चढ़ेगी

कामयाबी सिर चढ़ेगी

1 min
27.5K


अभी तो कामयाबी सिर चढ़ेगी

ग़ज़ल को फिर जवानी सिर चढ़ेगी

परेशां हो गया था ज़िन्दगी से

मगर अब ये कहानी सिर चढ़ेगी !


हमेशा सच कहा तो सब ख़फा हैं

यही हाज़िर जवाबी सिर चढ़ेगी

किसी दिन मैं बुलन्दी पर रहूगाँ

ग़ज़ल की जब रवानी सिर चढ़ेगी !


बुरा मुझको बताने जो लगी है

उसी की बद ग़ुमानी सिर चढ़ेगी

हमेशा ख़्वाब में रहना लकी तू

यही बातें किताबी सिर चढ़ेगी...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama