STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

बांहों में सिमटने दे

बांहों में सिमटने दे

1 min
275

नजर मिला रहा हूं तुझसे, नजर के जाम छलकने दे,

तेरी पलकों के इशारों की, भाषा मुझे समझने दे।


तरबतर हो गया हूं मैं, तेरे इश्क की बारिश में,

मुझे तेरे इश्क में, अब तू मदहोश बनने दे।


दिल में जो बात है उसे, तेरे होंठों पर आने दे,

मुझे तेरे इश्क की लहरों में, हर पल तू लहराने दे।


अब बस गया हूं मैं तेरे, अँखियों के आईने में,

मुझे तेरी यौवन सरिता में, कायम तू बहने दे।


तेरे सांसो की सरगम से, झूमकर मुझे नाचने दे,

तेरे दिल की धड़कन साथ, मुझे ताल मिलाने दे।


मोहित बन गया हूं में तेरे, बेशुमार हुस्न की महक में,

"मुरली" को तेरी बांहों में, अब प्यार से सिमटने दे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama