" रहना तुम्हारे सँग "
" रहना तुम्हारे सँग "
ये प्यार की है बातें, सुन लो जरा सुनाऊँ !
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!
ये प्यार की है बातें, सुन लो जरा सुनाऊँ !
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!
मेरे मिलन की घड़ियाँ
कहीं बीत ये न जाए
कहने को है बहुत कुछ
कोई बात रह न जाए
जो बात थी लबों पे कैसे जुबां पे लाऊँ
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!
करता हूँ तुमसे वादा
तेरे साथ ही रहूँगा
जीवन के ही डगर पे
तेरे साथ ही चलूँगा
तेरे साथ साथ चलके एक आशियाँ बनाऊँ
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!
मुझको है सिर्फ चाहत
तेरे साथ में ही रहना
भूल से भी मुझसे
तुम दूर ही ना जाना
संग तेरे मिल के ,गुलशन नया बनाऊँ
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!
ये प्यार की है बातें, सुन लो जरा सुनाऊँ !
मेरे करीब आओ , एक राज मैं बताऊँ !!

