STORYMIRROR

अमित प्रेमशंकर

Drama

2  

अमित प्रेमशंकर

Drama

राम कृष्ण का भारत मेरा

राम कृष्ण का भारत मेरा

1 min
262

ना मांग में सिंदूर झलके

ना माथे पर बिंदिया रे

राम कृष्ण का भारत मेरा

बन गया सचमुच इंडिया रे।


ना हाथ में कंगन शोभे

ना पांवे पैंजनिया रे

राम कृष्ण का भारत मेरा

बन गया सचमुच इंडिया रे।


ना ही कंठ में मंगल माला

ना सिर पे ओढ़निया रे

राम कृष्ण का भारत मेरा

बन गया सचमुच इंडिया रे।


जनक सुता, सीता माता हैं

बनी आज चुलबुलिया रे

राम कृष्ण का भारत मेरा

बन गया सचमुच इंडिया रे।


बन गई "हिंदी" बुढ़िया माई

"अंग्रेजी" दुल्हिनया रे

राम कृष्ण का भारत मेरा

बन गया सचमुच इंडिया रे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama