STORYMIRROR

Asha Jakar

Classics

4  

Asha Jakar

Classics

राखी

राखी

1 min
17

राखी संवेदनाओं का त्योहार

गुंथा हुआ भाई बहन का असीम प्यार

है यह लाल रंग की डोर

इसकी पावनता का न कोई छोर


बच्चों में ला दे नई उमंग

घर-घर उठे प्यार की तरंग

पवित्र भावनाओं का पर्व

करते भारतीय इस पर गर्व


धर्म की दीवार मिटा दें

जाति वर्ग भेद को हटा दें

हुमायूँ बना कर्णवती का भाई

इसकी खातिर चल पड़ा था मुस्लिम भाई


भाई-बहन के नेह का बंधन

मधुर रिश्ते महके वन उपवन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics