STORYMIRROR

Asha Jakar

Inspirational

3  

Asha Jakar

Inspirational

बेटियाँ ...हाइकु

बेटियाँ ...हाइकु

1 min
218

घर सजते

हमारी बेटियों से

जगमगाते

बेटी हमारी

बाग की बुलबुल

परी हमारी

नन्हीं बिटिया

आंगन की चिड़िया

प्यारी गुड़िया

बेटी पढ़ेगी

एक नहीं दो कुल

उन्नति होगी

बेटी हमारी

बाग की नन्ही कली

महके डाली

पाप घटाएं

बेटी कन्यादान है

पुण्य बढ़ाएं

नाम करेगी

दो कुल रोशन

बेटी महान

बेटी है आज

जीवन की आवाज

कुल की नाज

बेटी बचाओ

भ्रूण हत्या हटाओ

वंश बढ़ाओ

बेटी ही नहीं

और बेटा ही नहीं

दोनों चाहिए

बेटा शान है

बेटी अभिमान है

दोनों समान है

बेटियां आज

प्रगति कर रही

हमें है नाज

बेटी से ही तो

घर-घर सा लगता

पर्व सजता!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational