STORYMIRROR

Asha Jakar

Abstract Comedy Inspirational

4  

Asha Jakar

Abstract Comedy Inspirational

मैं हूँ आशा

मैं हूँ आशा

1 min
232

मैं आशा जगाती हूंँ

सोतों को जगाती हूं

नाम है मेरा आशा

उन्हें आशा दिलाती हूँ

जीवन है एक उपवन

जहाँ खिलते कंटक सुमन

कांटे जब -जब मिले

उन्हें फूल बनाती हूँ।

मैंने हँसना सदा सीखा

आगे बढ़ना सदा सीखा

जो भी होते हताश

उन्हें हिम्मत दिलाती हूँ।

मैंने जीतना सदा सीखा

संघर्ष का मान रखा

चट्टान राह में मिले

मैं हँस के हटाती हूँ।

जीवन में कभी न रोना

कष्टों को सदा सहना

कभी ना हो ना निराश

आशा कभी ना छोड़ना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract