STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance Classics Fantasy

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance Classics Fantasy

प्यार होना चाहिए

प्यार होना चाहिए

1 min
214

रिश्ता कोई भी हो आपस में प्यार होना चाहिए।

बिना मतलब न यहाँ कोई तकरार होना चाहिए।।


हौसले बुलंद हो आगे ही बढ़ते जाएं हम।

किसी भी सूरत में नहीं लाचार होना चाहिए।।


बुराई से दूर रहें करें सबकी मदद हम।

अच्छाई का हमेशा प्रचार होना चाहिए।।


शाम की तन्हाई में तुम्हारा भी साथ हो।

कभी तो ये दिल भी बेकरार होना चाहिए।।


दुआ करें कि सबका सपना पूरा हो।

हमारा यही अब नेक विचार होना चाहिए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance