STORYMIRROR

SONI RAWAT

Drama Inspirational

4  

SONI RAWAT

Drama Inspirational

परिवार

परिवार

1 min
290

मेरा एक छोटा सा घर

सजाया जिसे मैंने सुंदर

पति और बच्चों के होने से

बन जाता जो प्यारा सा मंदिर।


आते जब भी मेहमान दर पर

तारीफ किए न रहे पाते पर

हरा -भरा रहे परिवार सब से

दूर ना रहे कोई पल भर ।


विचारों में हो मतभेद अगर

सच्चाई का रास्ता चुने मगर

एकजुट होकर रहे हमेशा

घर के बाहर हों या अंदर ।


छोटा सा है मेरा परिवार

बस लगता कभी- कभी थोड़ा डर

नज़र न लगे कभी इन्हें

बना रहे बस हमारा प्यार ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama