परिवार पले
परिवार पले
घर को छोड़ा
परदेश को दौड़ा
कि परिवार पले।
बोझ से दबा
कर्ज भी ले लिया
कि परिवार पले।
दर्द बहुत छुपाया
परिवार को न बताया
कि टुटे न उनके हौसले
कि परिवार पले।
सपना जो देखा
खुद के बारे में न सोचा
देख कर आपका विलाप
आपका बाप
कि परिवार पले।