STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational Others

4  

Neerja Sharma

Action Inspirational Others

प्रेरणा स्रोत

प्रेरणा स्रोत

1 min
317

अनुभव की अनुभूति

कुछ मिनट मौन रहकर 

मौन का महत्व समझ आया

केवल मैं और मेरी सोच

बस आपस में बातचीत 

कहीं कोई शोर नहीं

न रोक न टोक 

बस केवल सोच 

वह भी सकारात्मक।


अब समझ आया 

क्यों मौन व्रत रखा जाता है

शायद आत्म चिंतन- मनन का 

सही तरीका सबसे विलक्षण मौन..

बाधित करता समझने को

समस्याएँ सुलझाने को 

कर्मों का हिसाब करने को। 

 

अनुभव की अनुभूति

यही बताती है

इस करोना काल में

कुछ समय एकांत में

 मौन बैठ चिंतन करो 

सकारात्मक भाव से

पीड़ितों के लिए प्रार्थना करो।

खुद को सशक्त बनाओ

देश को बचाने का

प्रेरणा स्रोत बन जाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action