STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

प्रधानमंत्री महोदय

प्रधानमंत्री महोदय

2 mins
277

एक ऐसा व्यक्तित्व

जिनसे सारा विश्व

जुड़ चुका है...

आप केवल इस गौरवशाली भारत के

एक समर्थ-सार्थक प्रधानमंत्री ही नहीं,

आप तो हरेक निरपेक्ष विश्वासी के

दिल की धड़कनों में बसते हैं...!


महोदय, आप अदम्य साहस एवं

कर्तव्यनिष्ठा से अपना

महान उत्तरदायित्व निभा रहे हैं...


हमारा समर्थ भारत

आज चंद्रमा तक अपना

गौरवोज्ज्वल तिरंगा

फहराने में सक्षम हुआ है ;

वो आपके पूर्ण समर्थन

एवं देशहित में लिए गए निर्णय का ही

सुपरिणाम है...।


आपने एक सफल प्रधानमंत्री के रूप में  अपनी पदमर्यादा को

एक नई ऊंचाई दी है...!!

धन्य है हमारा देश, जो आपने

जनसेवा एवं जनसंपर्क को

एक अद्वितीय स्थान पर पहुंचाने में

कोई कसर बाकी नहीं छोड़ा...।


प्रधानमंत्री महोदय, आपने इस

मातृभूमि के दुश्मनों के ईंट का जवाब

पत्थरों से दिया...

जब ज़रूरत आन पड़ी,

तो "सर्जिकल स्ट्राइक' भी करवाई...

देश के सरहद के सिपाहियों की

बहुत हौसला अफजाई भी की...


आपने सेना को जनता के बीच

एक सशक्त माध्यम बनाया...

उन्हें एक ऐसा विराट परिवार दिया,

जिसके निस्वार्थ प्रेम ने उन्हें

और मजबूती दी...


महोदय, निस्संदेह आप

इतिहास लिख रहे हैं ---

इस महान राष्ट्र की

गरिमामय वर्तमान को

विजय पथ पर गतिमान कर रहे हैं...!!


प्रधानमंत्री महोदय, आप के विरोधी 

किसी-न-किसी मोड़ पर 

आपसे 'सीख' लेते हैं...

इसमें दो राय नहीं !

आप जिस अंदाज़ेबयां से

हरेक नकारात्मक विचार एवं

प्रभाव को एक सकारात्मकता देते हैं,

वो बेशक़ क़ाबिलेतारीफ है !!!


महोदय, आप केवल

इस गौरवशाली भारत के

एक सफल जन सेवक ही नहीं,

हमारे भविष्य की नींव

मजबूत करने वाले कर्मयोगी भी हैं...

प्रेरणा के अद्भुत स्रोत हैं...

भारत के युवाओं के दिल की

धड़कनों में बसते हैं...

इस विश्व के शिक्षार्थियों की

प्रेरणा के स्रोत भी हैं...!!!

आपकी परिधि किसी दल या गुट की

सीमा के अंदर नहीं,

बल्कि उससे कहीं ऊपर और 

सशक्त-सबल-समर्थ जन सेवक के रूप में है।


महोदय, आप को शत्-शत् नमन...

ये देश आप पर गर्वित है...!!!

 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action