STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Comedy Drama Tragedy

4  

JAYANTA TOPADAR

Comedy Drama Tragedy

आज़ादी -- सही मायनों में...

आज़ादी -- सही मायनों में...

1 min
16

जब ये अत्याधुनिक समाज
दकियानूसी भरी दलीलों से
मुक्त होकर...
हमारे आसपास
भीड़ जमाए हुए
बेगैरत, बेईमान, बेलगाम लोगों की
जंजाल से मुक्त होकर...
सिर्फ अपना उल्लू
सीधा करने की फ़िराक में
इधर की बात उधर और
उधर की बात इधर करनेवाले
कपटी लोगों से मुक्त होकर...
चमचागीरी एवं खुशामदी भरे स्वभाववाले दोमुंहे विश्वासघाती लोगों से
मुक्त होकर...
एक नई उम्मीद भरी सुबह से
रूबरू हो पाएगा,
तभी हमारा दब्बू-ग़ुलाम मन
इस लंबी गर्दिश से पूरी तरह
आज़ाद हो पाएगा,
वरना...
सब खेल-तमाशा...
धोखा ! धोखा !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy