STORYMIRROR

Dr Baman Chandra Dixit

Comedy

4  

Dr Baman Chandra Dixit

Comedy

होना चाहिये

होना चाहिये

1 min
415

कवियों की आपस में मेल होना चाहिये

कविताओं की भी सेल होना चाहिये।।


सभीको चिकना लगे ऐसे लिखने के लिये

स्याही की बोतल में भी तेल होना चाहिये


सहद के साथ गुड़ भी मिलाया तो क्या

सुगर फ्री का तो सेल होना चाहिये ।।


कौन देखता कौन कितना अच्छा लिखता

चेहरों का भी आपस में मेल होना चाहिये।।


बाज़ार में नये हो तो इतना मत कूदो,

दौड़ाने के लिये गाड़ी में तेल होना चाहिये


अगर वो मेरे गधे को घोड़ा ना कहेगा

उसे तो हर इम्तिहान में फेल होना चहिये।


बहुत कंजूसी हैं ये फ़ेसबुकिया वाले

सिर्फ लाइक करने वालों को जेल होना चाहिये।।


विचार दोनों के अलग हो सकते मगर

दिलों में तो आपस में मेल होना चाहिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy