STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Comedy

4  

Devendraa Kumar mishra

Comedy

मंत्रीजी का मुन्ना

मंत्रीजी का मुन्ना

1 min
380

नौकरी की लाइन में ऐसे अड़े थे 

मानो कुम्भ के मेले में खड़े थे 

जब पहुंचे देने इंटरव्यू 

देखते ही बोले सी यू, जाइए 

चपरासी से बोले, अगले केंडीडेट को बुलाइये

हमने कहा, हमसे तो कुछ पूछ जाइये 

वे बोले, आपकी शक़्ल देखकर अनुमान लगाया है 

फेल हैं आप, आपकी शक़्ल ने बताया है 

हमने कहा, ऐसा हमारी शक़्ल में क्या नज़र आया है 

वे बोले, शांति प्रियता, शालीनता, हाईगेजुएटता

मगर ये सब नौकरी के लिए फिट नहीं बैठता 

जिस नौकरी के लिए आप आए हैं 

उसके लिए बहुत से लोग सोर्स लाए हैं 

उन सोर्स वालों में से किसी एक को चुनना है 

जिसके लिए पहले से ही फिक्स मंत्रीजी का मुन्ना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy