STORYMIRROR

Dr Baman Chandra Dixit

Abstract Inspirational

4  

Dr Baman Chandra Dixit

Abstract Inspirational

हिन्दुस्तां हमारा है

हिन्दुस्तां हमारा है

1 min
11

हिंदुत्व एक नारा ही नहीं
यह जीवन की धारा है
गर्व से कहें हिन्दू हैं हम
हिंदुस्तां हमारा है ।।

तोड़ने की हर साजिश को
नाकाम कर दिखलाना है
सनातन का मूलमंत्र हमें
जन-जन को सिखलाना है
तन मन धन कर समर्पण
हमने जिसे संवारा है ।
यह हिन्दुस्तां हमारा है ।।

राम बनकर हर आचरण को
मर्यादित हमें रखना है ,
सच्चाई की राह पे चलकर
जगत हित भी देखना है ।
हर विघ्न को भग्न करजाना
परम ध्येय हमारा है ।
यह हिन्दुस्तां हमारा है ।।

जब सनातनी संस्कृति को
तारतार किया जाएगा
संस्कारों को विकृत कर
कोई द्वेषभाव फैलाएगा
तब पापियों का संहार करना
सनातनी परंपरा है ।
यह हिन्दुस्तां हमारा है ।।

राम कृष्ण का भूमि है ये
रावण कंस तो मरेंगे
मानवता की विरोधी जो हैं
तभी तो सेभी डरेंगे
भय से भक्ति भक्ति शक्ति
विश्वशांति की धारा है ।
यह हिन्दुस्तां हमारा है ।।          


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract