STORYMIRROR

Dinesh Dubey

Comedy

4  

Dinesh Dubey

Comedy

एलियंस पत्नी

एलियंस पत्नी

1 min
277

मैं खोजता रहा एलियंस,

मिली मेरे घर में ही,

पत्नी की रूप में कब से,

मेरे साथ ही रह रही है।


शक्ति उसमें हमसे अधिक है,

यह बात तो तभी समझ आई थी,

जब पहले ही दिन उसने,

खूब करी धुलाई थी।


हंसिए मत मुझ पर भईया,

आप सबकी भी तो लुगाई है,

जरा एक बार आंखे टेढ़ी कर देखो,

कितनी बड़ी एलियंस घर आई है।।


दूर से ही पता चल जाता है उसे,

तुमने आज कितने पैग लगाएं हैं,

कितने पैसे जेब में हैं और,

कितने कहां छुपाए हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy