परदेसी
परदेसी
परदेसी से दिल न लगाना, इनको तो है इक दिन जाना
बहते दरिया से होते हैं, परदेसी कब ठहरे कहीं हैं
इनसे आँखें तुम न मिलाना, बातों में इनकी मत आना
कुछ भी हो इनको तो है, छोड़ के सब कुछ वापस जाना
जीवन भर का वादा हैं करते, कसमें भी खा जाते हैं ये
वक़्त पड़े तो तोड़ दें वादा, लौट कभी न आते हैं ये
इनकी फ़ितरत पंछी जैसी, रात रुके उड़ गए सुबह
न ये चन्दा न ही सितारे, ये कागज़ के फूल हैं सारे
कहती है 'ऊषा' तुम सबसे ये, इनके झाँसे में मत आना
किया भरोसा इन पे अगर तो, पड़ेगा तन्हा जीवन बिताना।

