STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Drama Inspirational Others

4  

Pankaj Prabhat

Drama Inspirational Others

पंकज चल कलम उठा.....

पंकज चल कलम उठा.....

1 min
356

पंकज चल, कलम उठा,

कलम उठा, छंद बना,

छंद बना, सोच बुन,

सोच बुन, कविता लिख,

कविता लिख, खुशियाँ बाँट,

खुशियाँ बाँट, सबको हँसा,

सबको हँसा, पंकज चल।


पंकज चल, कलम उठा,

कलम उठा, एहसास जगा

एहसास जगा, अलख जला,

अलख जला, अँधियारा मिटा,

अँधियारा मिटा, ज्ञान फैला,

ज्ञान फैला, उल्लास बढ़ा

उल्लास बढ़ा, पंकज चल।


पंकज चल, कलम उठा,

कलम उठा, प्रभात बन,

प्रभात बन, आस बाँधा,

आस बँधा, उम्मीद बढ़ा,

उम्मीद बढ़ा, दुनिया बदल,

दुनिया बदल, खुशहाली ला,

खुशहाली ला, पंकज चल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama