STORYMIRROR

Rekha Verma

Romance

4  

Rekha Verma

Romance

पिया विलंब ना करना

पिया विलंब ना करना

1 min
327

सुनो पिया शाम को

जल्दी घर आ जाना

विलंब ना करना

ऐसे ना तुम मुझको तड़पाना,

आप की दीर्घायु के लिए

करवा चौथ का व्रत रखा है मैंने

सच्चे झूठे वादे करके

मेरे विश्वास को ना झुठलाना,

सुनो पिया शाम को

जल्दी घर आ जाना!

ना तुम मेरे लिए

महंगा तोहफा आना

ना मेरा ह्रदय

महंगे हार से सजाना

विश्वास की एक मुस्कान लिए

आशा का एक दीप जला आना,

सुनो पिया शाम को

जल्दी घर आ जाना!

करना ना तुम अपनी मनमानी

मेरी पुकार सुन चले आना

चंदा संग तुमको देखूं

दिल की आरजू ना ठुकराना

रहे सलामत अपनी जोड़ी

विश्वास तुम भर जाना

सुनो पिया शाम को

जल्दी घर आ जाना!

विलंब ना करना

ऐसे ना तुम मुझको तड़पाना!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance