मैं ना कहूं अलविदा
मैं ना कहूं अलविदा
1 min
186
कैसे मैं कह दूं उन्हें अलविदा
जिसने जीवन दिया मुझे सदा
मेरा दिल और जान उन पर फिदा
कैसे कह दूं उन्हें अलविदा
बचपन में जिन्होंने गोद में खिलाया
उंगली पकड़कर चलना सिखाया
धूप जो पड़ी मेरे तन पर
छाया बनकर प्रेम बरसाया
सुख दुख में जो साथ खड़े रहे
कमजोर कदमों को सबल बनाया
जीवन क्या है मुझे जीना सिखाया
संघर्ष से मुझे लड़ना सिखाया
ऐसे कैसे कह दूं उन्हें अलविदा
मुझे तो हर पल रहना उनके साथ सदा
मेरा दिल और जान उन पर फिदा
मैं ना कहूं पापा आपको अलविदा
