STORYMIRROR

Rekha Verma

Romance

3  

Rekha Verma

Romance

वह लड़की है कहाँ

वह लड़की है कहाँ

1 min
247

वह लड़की है कहाँ

जो सूने जीवन में

रंग भर दे

गंगा सा निर्मल मन कर दे

आंचल से शीतल छाँव दे

आगे बढ़ने की राह दे

खिल कर वो मुस्कुरा दे

मेरे अवसाद को दूर भगा दे

मुख से मीठी वाणी बोले

मेरे जीवन में मिश्री घोले

जीवन पथ को सवार दे

जो मेरी रूह को एहसास दे

जो चंदा जैसी शीतल हो

सर्दी की रातों की ठंडक हो

कहां वह ऐसी लड़की हो

जिसकी बहारो जैसी रंगत हो

जो राधा जैसी छम छम नाचे

मीरा जैसे सुर संगीत में साजे

उसके आने से

जीवन रोशन बन जाए

वो लड़की अब तक ख्वाब में है

काश वह हकीकत में मिल जाए

मेरी जीवन बगिया

खिल खिल जाए

ईश्वर का वह प्यारा नजराना

मुझको मिल जाए

वह लड़की है कहाँ

जो सूने जीवन में

रंग भर दे।

गंगा सा निर्मल मन कर दे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance