STORYMIRROR

Jyoti Sagar Sana

Abstract Inspirational Children

4  

Jyoti Sagar Sana

Abstract Inspirational Children

फूल हमें सिखलाते

फूल हमें सिखलाते

1 min
327

सुंदर सुंदर फूल खिले हैं,

हर पल ये मुस्काते हैं।

काँटो से भी साथ निभाकर,

जीवन पाठ हमें सिखलाते हैं।।


रंग बिरंगे फूलों का कहना

जीवन मे तुम हंसते रहना।

मुरझाना तो है ही एक दिन,

फिर उदास हमें क्यों रहना।


फूलों का जीवन छोटा सा,

पर काम बहुत ये आते हैं।

पूजन, वन्दन, तीज त्योहार

हम इनसे घर सजाते हैं।।


पुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून

शब्द भी फूल के ही अर्थ हैं।

फूलों से ही फल बनेंगें,

ये जीवन देने में समर्थ हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract