STORYMIRROR

Jyoti Sagar Sana

Romance

4  

Jyoti Sagar Sana

Romance

बसन्त मतलब तुम

बसन्त मतलब तुम

1 min
426


पतझर में बसन्त मतलब तुम,

नीरसता का अन्त मतलब तुम।


मेरी पीर हर लेते इक मुस्कान से,

मेरे लिये तो सन्त मतलब तुम।


आँख मूंदकर भी तुमको देखूँ,

आकाश जैसे अनंत मतलब तुम।


इस मन मंदिर में बसाया है तुम्हें,

यहाँ पर हो महन्त मतलब तुम।


पुष्प, पल्लव सब कुछ हुआ पीला,

पीला पीला दिगन्त मतलब तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance